माओवादियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

बीजापुर। नक्सलियों की फिर कायराना करतूत सामने आई है। माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार मद्देड एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है।

एसपी डॉ.जितेंद्र ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना स्थल के लिए बल रवाना कर दिया गया है। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है. भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम का शव मौके पर मिला है।

शव के पास नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंका गया है, जिसमें हत्या के पीछे कई कारणों को माओवादियों ने बताया है। बताया जा रहा है कि पूनम सत्यम को काफी समय से टारगेट पर रखा गया था और उसे कई बार चेतावनी भी दी गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...