माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आया है. उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में माओवादियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया. कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की हत्या घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से निर्ममता से कर दी गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि बीते 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा था. नक्सलियों द्वारा नागा भंडारी की हत्या किए जाने की फिलहाल पुलिस ने पुष्टि नही की है. घटना स्थल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...