CG – विवाहिता से गैंगरेप: महिला थी घर में अकेली… 6 बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर किया एंटर… फिर किए सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

विवाहिता से गैंगरेप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 6 बदमाशों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब महिला के पति और बीटा किसी काम से बाहर गए हुए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहित महिला अपने पति और एक पुत्र के साथ रहती है। किसी काम से उसके पति और पुत्र घर से बाहर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए 6 बदमाश दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुसे और विवाहिता से बलपूर्वक सभी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद विवाहिता सिविल लाइन थाना पहुंची और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जिस पर एक्शन लेते हुए एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज कर पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। पीड़िता ने बताया कि, सभी बदमाशों ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर जगह-जगह दबिश दी और सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और सभी के खिलाफ पूर्व में ही कई मामले दर्ज हैं और सभी जेल जा चुके हैं। सभी आरोपी पीड़िता के ही निवास के पास की बस्ती में रहते हैं। जिससे उन्हें पीड़िता के घर में अकेले होने की जानकारी थी। यही वजह है कि, उन्होंने शराब पीकर पीड़िता के घर घुस कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में गुलशन नटराज,गुड्डू साहू, राजेश कुमार गोड, अजय खैरवार, गुलशन गिदोडे, संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...