CG बिग ब्रेकिंग: गर्ल्स पोटा केबिन में लगी भीषण आग… 300 छात्राओं का किया गया रेस्क्यू… एक बच्ची की जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आवासीय गर्ल्स पोटा केबिन भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं 300 छात्रों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि घटना में चार साल की बच्ची जिंदा जल गई है, उसका अवशेष मिला है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीजापुर के नक्सल प्रभावित चिंताकोंटा के गर्ल्स पोटा केबिन की है। इस केबिन में पहली से लेकर आठवीं तक की छात्रा शिक्षा ग्रहण कर रही है। बीती रात बुधवारको खाना खाने के बाद सभी छात्रा अपने अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। इस दौरान अचानक केबिन में आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण होने लगी।

इधर जैसे ही आग लगने की सूचना केबिन में मौजूद छात्राओं को हुई तो अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस के जवान भी पहुंचे और तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग के बीच केबिन में फंसी छात्राओं का रेस्क्यू किया गया।

आग की लपटों के बीच 300 बच्चियों के रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं, केबिन से एक छात्रा लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। आग के ढेर में एक बच्ची का जला हुआ अवशेष मिला है। फिलहाल अवशेष किसका है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। केबिन में आग कैसे लगी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना का जायजा लेने बीजापुर कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...