नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां…16 कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ी कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के नाम पर हुई गड़बड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 16 कर्मचारियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गाय है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी पैमाने पर गड़बड़िया हुई थी, स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती हो गयी थी। बीजापुर स्वास्थ्य विभाग में हुई इस गड़बड़ी को पूर्व CMHO सुनील भारती पर आरोप था कि उन्होंने सीधी भर्ती में स्वीकृत पद से ज्यादा भर्ती की थी। सीधी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच करवाई थी। लिस्ट में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका- 6 पद, लैब असिस्टेंट- 1 पद, फार्मसिस्ट ग्रेड 2- 2 पद, चौकीदार- 1 पद, धोबी- 2 पद, वार्डआया – 1 पद, वार्ड बॉय- 2 पद, मेस सर्वेंट – 1 पद शामिल हैं।




