कल कुटेला भाठा में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह, विधायक कोर्सेवाड़ा होंगे मुख्य अथिति

दुर्ग-भिलाई। परिक्षेत्रीय साहू संघ जुनवानी एवं ग्रामीण साहू समाज कुटेला भाठा दुर्ग के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कल यानि 14 अप्रैल रविवार कर्मा भवन कुटेला भाठा में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे दीप प्रज्वलित एवं ध्वजारोहण और शोभायात्रा निकाल कर किया जाएगा। सुबह 11:00 से पूजा आरती किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:00 से दोपहर 2:00 बजे तक अतिथि सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है। दोपहर 3:00 बजे माता कर्मा की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल साहू (अध्यक्ष साहू संघ,दुर्ग) करेंगे और अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में जागेश्वर साहू (पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन) मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...