45 घंटे मौत से लड़ता रहा मयंक, पर हार गया जिंदगी: 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था मासूम… 45 घंटे बाद निकाला गया बाहर… लेकिन हो गई मौत

45 घंटे मौत से लड़ता रहा मयंक, पर हार गया जिंदगी

डेस्क। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मयंक की मौत हो गई। मयंक शुक्रवार को बोरवेल में गिर गया था। रविवार को करीब 45 घंटे बाद उसे निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घंटों के रेस्क्यू मिशन और लाखों दुआओं के बाद भी मासूम को जिंदा नहीं निकाला जा सका। बेटे का शव देखने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, ना तो सीसीटीवी में मयंक की तस्वीर दिखाई दी और ना ही उस तक ऑक्सीजन पहुंच पाई। 45 घंटों की मशक्कत और तमाम कोशिशों के बाद मयंक का शव मिला है।

मयंक के रेस्क्यू में NDRF और SDERF की टीम जुटी थी। बच्चे को ऑक्सीजन भी सप्लाई की गई थी। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मनिका गांव के पास एक खेत बोरवेल खुला पड़ा था। जिसमें 6 साल का मयंक गिर गया। मयंक अपने माता पिता के साथ खेत में गया था और खेल रहा था और खेलते खेलते बोरवेल में गिर गया था।

इस घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव जिला प्रशासन से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी प्राप्त कर रहे थे। मनिका गांव में रेस्क्यू के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी प्राप्त की थी। साथ ही जिला पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

Exit mobile version