भिलाई में हो रहे विकास कार्यो का महापौर और निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण: हुडको का क्रिकेट मैदान लगभग तैयार… नेहरू नगर चौक के सौंदर्यीकरण को शीघ्र करने के दिए निर्देश

भिलाई। नेहरू नगर चौक को नया स्वरूप प्रदान कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा एवं मदनवाड़ा में शहीद हुए प्रदेश के जवानों का स्मारक स्थापित किया जा रहा है। चौक में प्रदेश की सबसे बड़ी घड़ी स्थापित कर फव्वारा के साथ आकर्षक बनाया जा रहा है। शहर के सबसे व्यस्ततम चौक नेहरू नगर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, आवागमन के लिए एप्रोच रोड बनाने के साथ नेहरू जी की प्रतिमा को भी सड़क के बीच से हटाकर किनारे पर व्यवस्थित किया गया है, इससे चौक पर ट्राफिकन दबाव नियंत्रण करने में सहुलियत मिलेगी। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निरीक्षण किया सभी प्रोजेक्ट शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों सुविधा का लाभ शीघ्र ही मिल सके।

महापौर पाल एवं निगम आयुक्त व्यास हुडको में तैयार हो रहे क्रिकेट ग्राउण्ड का निरीक्षण करने पहुँचे और क्रिकेट ट्रेक, बाउंड्रीवाल, रात्रि में खेल के लिए हाईमास्क लाईट तथा परिसर में बने हुए डोमशेड को उदघाटन के लिए शीघ्र तैयार करने जोन 05 के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नेहरू नगर चौक के किनारे चल रहे सौंदर्यीकरण विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जहां चौक किनारे फव्वारे, शहीदों के स्मारक सहित अन्य कार्यों का जायजा लिए और सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि नेहरू नगर चौक नेशनल हाईवे होने की वजह से यहां से रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है, जिसके कारण शाम के समय ट्राॅफिक का दबाव बढ़ जाता है इसे देखते हुए महापौर ने चौक का विस्तारीकरण के साथ सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये थे।

इसी तारतम्य में अधिकारियों ने नेहरू नगर चौक की विस्तृत प्लानिंग कर कार्य शुरू किए और शीघ्र ही इसके जनता को समर्पित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे है। सौंदर्यीकरण के बाद नेहरू नगर चौक से गुजरने वाले नागरिकों को चौक का नये कलेवर पहले और ज्यादा आकर्षक दिखाई देगा तथा चौक के चारो ओर से अतिक्रमण हट जाने से वाहन को सड़क पार करने के लिए पर्याप्त जगह भी मिलेगी जिससे गाड़ियां जाम में नहीं फंसेगी। महापौर एवं आयुक्त ने शांतिनगर फुटबाल मैदान, डबरापारा चौक, पाॅवर हाउस में बन रहे बीपीओ सेंटर का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति से अवगत हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...