बारिश में खुर्सीपार की बस्तियों में जलभराव और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए मेयर और विधायक ने ली बैठक… आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के खुर्सीपार की निचली बस्तियों में बारिश की वजह से अक्सर जलभराव और मौसमी बीमारियों का खतरा मंडराता है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल ने शनिवार को जोन कमिश्नर और निगम स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जोन 4 खुर्सीपार के विकास कार्य को जल्द पूरा किया जाए। जो प्रस्तावित है और अब तक शुरू नहीं हो पाए है उन कार्यों जो भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सीवरेज लाइन के नवीनीकरण कार्य जल्द शुरू करने भी विधायक ने निर्देश दिए है। मूलभूत कार्य का विशेष ध्यान देने कहा और आगे कहा की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। गड़बड़ी बिलकुल भी बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा खुर्सीपार में पेयजल की पूर्ति के लिए अतिरिक्त पानी टंकी निर्माण कार्य जेएलडी शुरू करने निर्देश दिए है। लोगो की समस्याओं को ध्यान रख कर पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक यादव ने पहल की है।

विधायक ने कहा कि, बारिश के सीजन में निचली बस्तियों में बारिश का पानी नहीं भरना चाहिए। किसी के घर में भी बारिश का पानी ना भरे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। शहर के प्रमुख नल और नालियों की सफाई भी नियमित रूप से किया जाए। वार्ड की गली मोहल्ले की नालियों को भी नियमित रूप से साफ करें ताकि बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके और लोगों को परेशानी ना हो बैठक में आगे विधायक देवेंद्र यादव ने स्वास्थ्य विभाग व जोन के आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के सीजन में जल-जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है।

इसलिए विशेष रूप से अभियान चला कर शहर की साफ सफाई का ध्यान रखें। लोगों को साफ और शुद्ध पानी मिलना चाहिए। गली में वार्ड में कहीं भी बारिश का पानी जमा ना हो निकासी की व्यवस्था बनाएं। इस मौसम में मलेरिया, डेंगू हैजा पीलिया जैसी बीमारी कभी खतरा बना रहता है। इसलिए शहर की साफ सफाई कभी विशेष ध्यान रखा जाए इसके अलावा विधायक देवेंद्र यादव ने सभी इंजीनियरों को विभिन्न विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें काम करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...