दुर्ग में महापौर महा-सफाई अभियान: दूसरे दिन महापौर ने किया निरिक्षण, मेयर ने दी चेतावनी-साफ सफाई बेहतर बनाये… अवैध कब्जे खुद हटाएं नहीं तो होगी कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग निगम के सभी 60 वाडों में 1 मई से 8 जून तक तक महापौर महा-सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इसके दूसरे दिन महापौर अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल और प्रभारी नीलेश अग्रवाल, नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद सरिता विनोद चन्द्राकर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र, उपअभियंता विनोद मांझी, उपअभियंता उमायन्ति ठाकुर व अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर के वार्ड 40 केलाबाड़ी चौक नाला व 39 इंदिरा नगर, नाला सहित मोहल्ले/गलियों में घूमकर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और विभिन्न नाला-नालियों पर से अतिक्रमणों को हटाकर बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने और नाला-नालियों का बहाव व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने केलाबाड़ी के भीतर नाला की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर स्वास्थ्य अमले को बहुत नाराजगी जाहिर की। महापौर ने कहा कि सड़क किनारे और नालियों के ऊपर अवैध निर्माण अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नागरिकगण भी मौजूद थे।महापौर अलका बाघमार द्वारा क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और केलाबाड़ी व इंदिरा नगर के स्थानीय नागरिकों से चर्चा भी की।

साथ ही साथ इंदिरा कॉलोनी वार्ड 40 में महापौर ने दिए गए निर्देश में तत्काल बड़े चैन माउंटेन को लगाकर नाला सफाई भी कार्य जारी है।साथ ही साथ निरीक्षण के दौरान लेबर कोर्ट के बाजू पेड़ से टकराते हुए बिजली तार को तत्काल प्रभाव से बंद करवा कर पेड़ को साफ कर वापस बिजली तार को सही किया गया एवं किसी भी प्रकार की अपनी घटना से बचाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन,...

नई दिल्ली/रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने देश के 6 राज्यों...

महादेव सट्टा एप मामला : 7 दिनों तक ED...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ईडी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल...

पति को हाईकोर्ट से झटका, फैमिली कोर्ट का तलाक...

बिलासपुर। पत्नी से तलाक लेने की मांग कर रहे एक पति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट द्वारा...

NH-353 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के बाद मरीजों को ओडिशा ले जा रही...