बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की बैठक संपन्न: बाबा की बारात की तैयारी शुरू… कार्यकर्ताओं को पद देकर सौंपी गई जिम्मेदारी; इस बार भव्य होगा आयोजन… 150 से अधिक झांकियां, बॉलीवुड की…

भिलाई। शिवरात्रि में हर साल भिलाई में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भोलेनाथ बाबा की बारात निकाली जाती है। साल दर साल ये आयोजन भव्य होते जा रहा है। रविवार मकर संक्रांति के शुभ दिन आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने आने वाली शिवरात्रि के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विगत 14 वर्ष से जिस प्रकार बाबा की बारात का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के सभी सदस्यों के साथ खुर्सीपार क्षेत्र में बैठक ली गई। इस बैठक में कई कार्यकर्ताओं को पद देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दया सिंह ने बताया कि, संक्रांति का पवन पर्व है आज से शुभ काम की शुरुआत की जाती है। इस बार बाबा की बारात पिछले बार के मुकाबले ज्यादा भव्य रहेगी और अधिक झांकियां भी देखने को मिलेंगी। इस बार बाबा की बारात में कुल 151 झांकियां रहने वाली हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की रीमा सेन भी बाबा की बारात में मौजूद रहेंगी।

दया सिंह ने बताया कि, बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की प्रथम बैठक के साथ बाबा की बारात की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी बैठक लगातार अन्य मंडलों में भी जैसे सुपेला हुडको सेक्टर में भी आयोजित की जाएगी और सबको जिम्मेदारी बाटी जाएंगी ताकि बाबा की बारात का यह 15 साल भव्य और यादगार हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...