मैत्रीबाग में जय माता दी महिला संगठन का होली मिलन समारोह: सामाजिक उत्थान पर चर्चा के बाद गुलाल लगाकर बांटी खुशियां

भिलाई। भिलाई की शान मैत्रीबाग में होली मिलन समारोह का आयोजन महिला संगठन जय माता दी समिति ने आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं ने होली खेली और एक-दूसरे को खुशियां बांटी। उससे पहले महिलाओं ने सामाजिक उत्थान पर चर्चा की। खिलेश्वरी धलेंद्र ने बताया कि, महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया।

कैसे हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं? कैसे सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जा सकता है? नारी सुरक्षा पर भी महिलाओं ने मंथन किया। ऐसे कई विषयों पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को खुशियां बांटी गई। इस दौरान सत्यभामा, खिलेश्वरी धलेन्द जनजातीय गौरव महिला महासचिव सावित्री पेमीन बबीता टिकेश्वरी सीमा संगीता लक्ष्मी नंदेश्वर हेमिन समेत अन्य मौजूद रहें।

Exit mobile version