दुर्ग में ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था को सुधारने बैठक: पुलिस, BSF, CISF और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया मंथन, बोरिया गेट और रोलिंग मिल के पास बनेगा अस्थाई पार्किंग, और….

दुर्ग। दुर्ग में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को 30 सितंबर 2024 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दुर्ग पुलिस, BSP प्रबंधन, CISF और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बोरिया गेट, रोलिंग मिल और मरोदा गेट की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि भारी वाहन और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। बोरिया गेट और रोलिंग मिल के पास अस्थाई पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, बोरिया गेट में भविष्य में वाहनों के लिए टोकन सिस्टम, स्क्रीन डिस्प्ले और PA सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे वाहनों को समयानुसार प्रवेश मिलेगा और जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

सर्विस व्हीकल्स को मरोदा गेट से प्रवेश कराने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जा सके। इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विचार साझा किए और कार्य योजना को लागू करने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। यह बैठक दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...