दुर्ग जिले में मेगा PTM का आयोजन: 177 संकुलों द्वारा चिन्हांकित विद्यालयों में कल कल होगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर ऋचा ने नियुक्त किए अधिकारी

दुर्ग। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के 177 संकुलों द्वारा चिन्हांकित विद्यालयों में 06 अगस्त 2024 को प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बैठक प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बैठक की सुचारू संचालन एवं मॉनिटरिंग हेतु 177 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उक्त अधिकारी बैठक की कार्य गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संपूर्ण जानकारियां संबंधी प्रतिवेदन शिक्षा विभाग को प्रस्तुत करेंगे।

पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पालकों में उनके बच्चों एवं विद्यालय की संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाना है, ताकि पालकों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से बच्चों के बेहतर भविष्य के नींव गढ़ी जा सकें। शिक्षकों एवं पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करना। पालकों को उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद हेतु समाधानकारक, उपाय एवं सुझाव से अवगत कराना तथा शासन द्वारा बच्चों हेतु संचालित योजनाओं एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से पालकों को अवगत कराना है।

संकुल प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समस्त सम्मानीय जनप्रतिनिधि, समस्त एस.एम.डी.सी. एवं एस.एम.सी. के सदस्य, समस्त पालकगण, मेधावी छात्र एवं उनके पालक और शिक्षकगण सम्मिलित होंगे। चर्चा हेतु मुख्य 12 बिन्दु निर्धारित है। जिसमें मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चों ने आज क्या सिखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु/कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र, नेवता भोजन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं/छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा तथा विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...