मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तेज बारिश का जारी किया अलर्ट: जलभराव से निपटने के लिए BMC कमिश्नर ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश… जोन आयुक्त ने खुद देखा कोसा नाले से जलकुंभी निकालने का कार्य

भिलाई। छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग-भिलाई में भी जमकर बादल बरसने की संभावनाएं है। मौसम विभाग के अनुमान आगामी तीन दिवस में भारी वर्षा के अनुमान को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई (BMC) आयुक्त देवश कुमार ध्रुव ने सभी अधिकारीयों को जल भराव और बाड़ संभावित क्षेत्रो में कर्मचारियों की तैनाती 24 घंटे एवं स्वयं भी अलर्ट रहकर तत्काल राहत की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिए है।

निगम आयुक्त द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी अधीक्षण, अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अपने अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ अलर्ट रहेंगे। अगर किसी भी क्षेत्र में अति वर्षा के समय जल जमाव या बाड़ आने की संभावना हो जिससे तत्काल राहत मिल सके।

पूर्व में हुए बरसात के कारण एम.जे. स्कूल के पास बड़े नाले में बहकर जलकुंभी इत्यादि का जमावड़ा हो गया था, जिसे निकालने का काम युद्व स्तर पर किया जा रहा है। यह एक प्रमख नाला है जिसमें सभी क्षेत्रो से बरसात का पानी आकर एकत्रित होता है। वहीं पर जलकुंभी एवं अन्य खरपतवार लकड़ी आदि आकर फस जाता है, उसे साफ किया जा रहा है। सफाई हो जाने से अधिक बरसात के समय पानी सुगमता से आगे निकल सके। इस दौरान नेहरू नगर जोन-1 की आयुक्त ऐशा लहरे भी मौके पर मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...