सुबह अर्घ्य देने पहुंची MIC मेंबर रीता सिंह गेरा: छठ व्रतियों को दी बधाई…रामनगर मुक्तिधाम तालाब में हुआ भव्य आयोजन

भिलाई। छठ पर्व के अवसर पर भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने छठ व्रतियों को बधाई दी। तालाब पहुंचकर रीता सिंह गेरा ने माताओं-बहनों से मेल-मुलाकात कर शुभकामनाएं भेंट की और उनका हालचाल जाना। तालाब में बेहतर सफाई व्यवस्था नगर निगम भिलाई की ओर से कर दी गई थी।

निगम ने सफाई के लिए अभियान भी चलाया था। उसके मद्देनजर आज महिलाओं को पूजा-अर्चना करने में काफी सुविधा हुई। रीता सिंह गेरा ने बताया कि, वैशालीनगर विधानसभा के तालाबों में प्रकाश के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई। रामनगर मुक्तिधाम तालाब में भव्य आयोजन किया गया। छठ पर्व पर भक्ति गीत पर जबरदस्त माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर लोगों ने भरपूर आनंद लिया। कुरूद तालाब में भी जाकर छठ पर्व पर माताओं और बहनों के साथ पर्व मनाया गया। घासीदास नगर में भी छठ व्रतियों से मेल-मुलाकात कर उन्हें छठ पर्व की बधाई दी गई। सभी बहनें अपने बीच देखकर खुश हो गईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...