माइलस्टोन अकेडमी ने आयोजित किया शतरंज प्रतियोगिता: दुर्ग और राजनांदगांव के विभिन्न स्कूलों के 81 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा… अभिनव राजपूत ने हासिल किया थर्ड पोजीशन

दुर्ग-भिलाई। माइलस्टोन अकेडमी के माइलस्टोन इवनिंग क्लासेस द्वारा संडे 28 अप्रैल को जूनियर विंग में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य भिलाई शहर के बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां पर वे अपनी प्रतिभा को पहचानने के साथ-साथ राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सके। विभिन्न चरणों में खेले गए शतरंज प्रतियोगिता में 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें राजनांदगांव और दुर्ग के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों शामिल रहे। प्रतियोगिता के जज एवं मुख्य अतिथि के तौर पर विक्रम सम्मान से सम्मानित मनोज वर्मा और राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच रजनीकांत बक्शी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में माइलस्टोन के कक्षा 8वीं के छात्र अभिनव राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माइलस्टोन अकेडमी की यह पहल पूरे भिलाई शहर के उन तमाम बच्चों के लिए है जिन्हें इस खेल में रुचि है और जो अपना नाम रोशन करना चाहते हैं। शाला की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला एवं अकादमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...