दुर्ग में भी अवैध परिवहन पर कार्रवाई: CM भूपेश के आदेश के बाद हरकत में आया खनिज विभाग…रेत और गिट्‌टी परिवहन करने वालों पर कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग जिले में भी अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला खनिज विभाग ने कल देर शाम को चार हाइवा को जब्त किया है। दो हाइवा में रेत और दो में गिट्‌टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इन चारों हाइवा में अवैध परिवहन कर रेत और गिट्‌टी खपाया जा रहा था।

दुर्ग के जिला खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा ने भिलाई TIMES को बताया कि, पाटन और उतई इलाके में ये कार्रवाई की गई है। रेत और गिट्‌टी परिवहन करने वालों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। सप्लाई कहां करना है? कहां से ला रहे हैं? यह तक नहीं बता सके। चारों हाइवा को नेवई थाना में रखा गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी अवैध माइनिंग और परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

आपको बता दें कि सीएम भूपेश के निर्देश के बाद जिला खनिज विभाग हरकत में आया। ऐसे वाहनों को ट्रेस किया गया। जो रेत, गिट्‌टी समेत अन्य खनिज संसाधनों का परिवहन कर रहे हैं। उनकी जांच करने के बाद कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने भिलाई टाइम्स से यह भी कहा है कि, दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी में रेत खनन नहीं हो रहा है। क्योंकि नदी में पानी भरा हुआ है। बालोद और धमतरी जिले से रेत लाया जा रहा है। जिले में अवैध उत्खनन नहीं हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...