मंत्री गजेंद्र यादव ने की कामकाज की समीक्षा, दुर्ग में 500 करोड़ के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, गुढ़ियारी ब्रिज की तर्ज पर बनेगा धमधा नाका ओवरब्रिज

दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिले में स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

मंत्री यादव ने बताया कि दुर्ग जिले में करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, पुल-पुलिया, भवन, ऑडिटोरियम, केनाल रोड, विश्राम भवन और चौड़ीकरण जैसे कई विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने स्वीकृत कार्यों को तय समय में पूरा करें और नए कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण करें।

प्रमुख निर्देश और घोषणाएं:
धमधा नाका ओवरब्रिज का निर्माण रायपुर के गुढ़ियारी ब्रिज की तर्ज पर किया जाएगा।

जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण कार्य को प्राथमिकता।

चण्डी मंदिर रोड, अग्रसेन चौक से दुर्ग-धमधा अंडरब्रिज तक विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

दुर्ग केनाल रोड को निर्धारित मापदंड के अनुसार विकसित करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश।

पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए पाइपलाइन विस्तार और नगर निगम क्षेत्र में सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

साइंस सिटी निर्माण के लिए जमीन जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश राजस्व विभाग को दिए गए।

पौधरोपण और अन्य पहल
बैठक में बोरसीभांठा क्षेत्र में 12 एकड़ भूमि पर पौधरोपण की योजना की भी समीक्षा की गई। इसके लिए लगभग 65 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंत्री यादव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो और जनता को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिल सके।

बैठक में कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, सेतु विभाग, पीएचई, राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...