CG में मंत्री के पति की पिटाई, फाड़ा कुर्ता, राजवाड़े बोले – यूपी से गुंडे बुलाकर माहौल खराब कर रही कांग्रेस

सूरजपुर. जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव से पहले गुरुवार को जमकर बवाल हुआ. कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ हाथापाई करते हुए उनका कुर्ता भी फाड़ दिया. किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत कराया.

जानकारी के मुताबिक, सीईओ केबिन में भाजपाइयों के जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े के साथ हाथापाई भी की. कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. वहीं मंत्री के पति ठाकुर राजवाड़े ने कांग्रेस नेता नित्यानंद तिवारी पर उत्तरप्रदेश से गुंडे बुलवाकर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...