विवाद के चलते चौथी मंजिल से कूदा मंत्रालय का कर्मचारी: पत्नी से हुआ झगड़ा तो बोला कूद जाऊंगा… बीवी ने भी कह दिया हां कूद जाओ… इतना सुनते ही पति ने चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, हो गई मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय के पीएचई विभाग में सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ ओमप्रकाश (33 वर्ष) ने देर रात आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है की उसकी पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इस दौरान सेक्टर – 27 के ईमारत की चौथी मंजिल से पत्नी को बोला कूदा जाऊं, पत्नी ने भी कूद जाओ कहा और ओमप्रकाश ने छलांग ला दी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल राखी पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच में जुट गई हैं।

सेक्टर 27 में बने फ्लैट में मंत्रालय में काम करने वाला 33 साल का ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात ओमप्रकाश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने 4 मंजिला इमारत की छत से नीचे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश का अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ करता था।

पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अब ओमप्रकाश के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। ओमप्रकाश मूलतः कोरबा का रहने वाला था। करीब 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तब से वह रायपुर में ही अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। ओमप्रकाश रायपुर के मंत्रालय में पीएचई विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर काम कर रहा था।

ओमप्रकाश और उसकी पत्नी का रविवार की रात करीब 1 घंटे से विवाद हो रहा था। पड़ोसियों और पत्नी के सामने आए बयान के मुताबिक दोनों एक दूसरे के साथ बहस कर रहे थे। घर के आसपास के लोगों ने भी झगड़े की आवाज सुनी। कमरे से बाहर आकर ओमप्रकाश ने कहा कि मैं छत से कूदकर जान दे दूंगा। गुस्से में ओमप्रकाश की पत्नी ने भी कह दिया जाओ जाकर कूद जाओ।

भागते हुए ओमप्रकाश छत की ओर गया और सीधे छलांग लगा दी। पत्नी भी हड़बड़ा कर छत पर गई तो उसने देखा कि ओमप्रकाश नीचे पड़ा है । उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। कुछ ही देर में ओमप्रकाश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब सोमवार को ओमप्रकाश का पोस्टमार्टम कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version