CG – नाबालिग से गैंगरेप: 14 साल की लड़की के दोस्त ने पिलाई नशीली दवाई… ले गया सुनसान जगह… फिर तीन और दोस्तों को बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नाबालिक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिक को उसी के एक दोस्त ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। वही मुख्य आरोपी फरार है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को नाबालिग से गैंगरेप हुआ। रेप की वारदात को अंजाम देने वाले युवक बलौदाबाजार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, सारे युवक कुछ समय से जगदलपुर में ही किसी कारण से रह रहे थे। इनमें से एक युवक की शहर की ही रहने वाली नाबालिग लड़की से पहले से ही दोस्ती थी।

12 जनवरी को युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। फिर शहर में ही किसी ठिकाने पर ले जाकर उसे नशीली दवाई पिलाई। जिसके बाद अपने तीन और दोस्तों को वहीं बुला लिया। सभी ने नाबालिग से गैंगरेप कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी पीड़ित को वहीं छोड़कर भाग निकले। जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने मामले की शिकायत बोधघाट पुलिस से की। पुलिस फौरन युवकों की तलाश में जुट गई थी। उसी दिन तीन लोगों को पकड़ लिया गया था। चौथा मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...