CG – नाबालिग आदिवासी बालिका से गैंगरेप: 5 नाबालिग लड़कों ने रास्ते से किडनैप कर किया कुकर्म… आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग आदिवासी बालिका से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 5 नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम देखकर लड़की लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते से 5 आरोपियों ने लड़की का किडनैप कर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका गांव में हो रही सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। वापसी के दौरान 5 लड़कों ने उसका रास्ता रोका और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद पांचों लड़के वहां से फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...