भिलाई में नाबालिगों ने की 5 लाख की चोरी: गणेश उत्सव मनाने गए परिवार के घर की चोरी… बालिका सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

भिलाई। सूने मकान का ताला तोड़कर सामान पार करने वाले तीन अपचारी बालक और एक बालिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्होंने 3-4 सितंबर की रात वैशाली नगर थाना अंतर्गत बाबादीप सिंह नगर में एक सूने मकान में घुसकर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि वैशाली नगर थाना स्थित बाबादीप सिंह नगर सिंधु भवन गार्ड निवासी प्रवीण कुमार ने चोरी की शिकायत पुलिस से की थी। 3 सितंबर को प्रवीण अपने बड़े भाई के घर गणेश उत्सव मनाने गया हुआ था। रात को भाई के घर पर ही परिवार रुक गया। 4 सितंबर की सुबह अपने घर पहुंचे तब देखा कि मकान के पीछे कमरे का ग्रिल व कांच टूटा पड़ा है। मकान के आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात करीब 5 लाख रुपए का गायब था।

वैशाली नगर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फूटेज में 3 अपचारी बालक और एक बालिका दिखाई दे रही थी। पुलिस ने पतासाजी करने पर चारों संदिग्ध अवस्था में घूमते मिले। मुखबिर ने पुलिस को बताए हुलिया के मुताबिर चारों आधार पर पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चारों ने मकान का ताला तोड़कर सामान पार करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का नेकलेस, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का गणेश बना लॉकेट, दो जोड़ी सोने का कान का टाप्स, एक ग्राम सोने का नेकलेस, एक जोडी सोने के कंगन, एक चांदी का ब्रेसलेट और एक नाक की फुल्ली जप्त किया है। उक्त सामानों की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में वैशाली नगर टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव समेत उनकी टीम का अहम योगदान रहा है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...