मंत्री का जेठ बताकर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

अंबिकापुर. मंत्री का जेठ बताकर पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है. वहीं पुलिस की किरकिरी होने पर लाइन अटैच किए गए प्रधान आरक्षक को पुनः बस स्टैंड के पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ कर दिया गया है.

दरअसल 25 अगस्त की रात को नशे में धुत्त दो लोग अपने आप को महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जेठ बताते हुए बस स्टैंड पर हुल्लड़बाजी कर रहे थे. इसकी सूचना पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को पुलिस सहायता केंद्र लाया. यहां भी आरोपियों ने स्वयं को कैबिनेट मंत्री का जेठ बताते हुए जमकर हंगामा मचाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने राजू राजवाड़े व राजू सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता व आबकारी एक्ट की धारा के तहत अपराध पंजीकृत किया है. बस स्टैंड में शराब के नशे में हंगामा मचाने वाले युवक को रोकने वाले प्रधान आरक्षक देव नारायण नेताम ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उनका मेडिकल कराया था. इसके बाद मामला हाईप्रोफाइल होने पर प्रधान आरक्षक पर उल्टा कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया था. बाद में किरकिरी होने पर खंडन भी जारी किया था. इस प्रधान आरक्षक को पुनः बस स्टैंड के पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ कर दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...

CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन...