CG – लापता काजल का मिला शव: किन्नर के जेब से मिलीं 500-500 के नोटों की गड्डियां… 4 दिन से थी लापता… गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

CG

बलौदाबाजार। भाटापारा के ढाबाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश रायपुर से लापता किन्नर की निकली। मंगलवार को लाश की शिनाख्त हो गई है। मृत किन्नर का नाम काजल है और रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज है। काजल पिछले चार दिनों से लापता थी। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में भरे पानी में लाश मिली थी।

लाश की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला गया। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि, काजल के कुर्ते से नोटों की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं। जिनमें हर गड्डी में 500-500 रुपये के नोट थे। पुलिस के अनुसार रकम डेढ़ लाख रुपये है। यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि काजल की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं

आश्चर्यजनक ढंग से काजल की लाश के पास मिली नोटों की गड्डियों ने मामले को उलझा दिया है। काजल का शव खदान के पानी में मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि, उसे जानबूझकर इस स्थान पर डाला गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ये नोट किसके थे और क्या काजल के साथ किसी प्रकार का अपराध हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...