उज्जैन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन एवं दुर्ग के सीनियर विधायक अरुण वोरा ने आज उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन किये।
MLA अरुण वोरा के साथ दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा भी मौजूद थे। बीते दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद आज उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में शिव अराधना कियका।
अरुण वोरा ने कहा कि महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। पूजा अर्चना के बाद दुर्ग शहरवासियों के सुखसमृद्धि की कामना के साथ ही समूचे छत्तीसगढ़ और देश की तरक्की, समृद्धि, एकता-अखंडता की कामना की और महाकाल लोक में आकर अद्भुत आनंद मिला। यहां भगवान शिव की महिमा की अद्भुत अनुभूति हुई। यहां के कण-कण में आध्यात्मिक शक्ति है। हर कोने में इश्वरीय ऊर्जा का भंडार है।