भिलाई ओलंपिक्स में जबर माहौल: खिलाड़ियों से मिले MLA देवेंद्र और मेयर नीरज…विधायक ने कहा- खेल से तन और मन दोनों होता है मजबूत; बॉडी बिल्डिंग में युवाओं ने दिखाया अपना जौहर; देखिये वीडियो

भिलाई। जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। बुधवार को भी विभिन्न खेल मैदानों में खेल प्रतियोगिताएं हुई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार को भिलाई के विभिन्न स्टेडियम में चल रहे जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव में शामिल हुए। जहां वे विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाने वाले खिलाड़ियों से मिले। उनका हौसला बढ़ाया और सभी को शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने भी खिलाड़ियों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिता में जोर आजमाई की।

सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव पंत स्टेडियम सेक्टर 1 पहुंचे। जहां खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वहां सभी खिलाड़ियों से विधायक ने हाथ मिलाया और सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसके बाद विधायक यादव सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। जहां क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों से मिलकर। फिर खुद भी क्रिकेट में जोर आजमाई की। खिलाड़ियों की मांग पर विधायक भी खेल मैदान में उतरे और एक ओवर खेला। इससे सभी खिलाड़ियों में बड़ी उत्साह का महौल रहा।

इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 3 पिकल बॉल ग्राउंड पहुंचे। सेक्टर 5 इंडोर स्टेडियम पहुंचे। पिकल बॉल का आज फाइलन खेला गया है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमारे जमीन के लिए बहुत जरूरी है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ् रहता है। खेल हमेशा जीतने के लिए ही खेला जाए या जरूरी नहीं। या हर बार खेल में जीत और हार दोनों के अपने मायने है और महत्व है। जीत हमें आगे बढ़ने केलिए प्रेरित करते है।

जीत से खुशी वाहवाही मिलती है। सम्मन और पुरस्कार मिलता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हार गलत बात है। हार हमे बताती है कि हमें और मेहनत करना। हार को भी यदि हम पाजिटिव लेंगे तो हार हमें तन और मत दोनों से और मजबूत करती है। अंत में विधायक यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला खेल ओलम्पिक संघ के महासचिव सुमीत पवार आदि शामिल रहे।

बॉडी बिल्डिंग में युवाओं ने दिखाया दम

भिलाई ओलंपिक्स में शहर के युवा बॉडी बिल्डर्स ने भी अपना दम खम दिखाया है। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह, आशीष साहनी, सुनील वैष्णव, महेंद्र टेकाम, अरविन्द सिंह, धीरेन्द्र छत्रिया, राज शेखर राव खिलाडियों का हौसला बढ़ाने मौजूद रहें।

वीडियो में देखिए युवा बॉडी बिल्डर्स का प्रदर्शन

टेनिस के फाइनल मैच में 140 खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर
टेनिस का फाइनल मैच खेला गया। इस खेल प्रतियोगिता में 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। हालाकि अबतक इसका फाइनल रिजल्ट नहीं आया है।

रात में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का खेला जाएगा फाइनल मैच
जिला ओलम्पिक संघ के महासचिव सुमीत पवार ने बताया कि इसी प्रकार बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार की रात में खेला जाएगा। बुधवार को जितने भी खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच होगा। उन सभी फाइनल मैच का रिजल्ट गुरूवार को एक साथ घोषित किया जाएगा। क्योंकि कुछ खेल रात तक चलेंगे।

अन्य खेलों का भी किया गया आयोजन
सुमीत पवार ने आगे बताया कि बुधवार को बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फूटबॉल, टेनिस, क्रिकेट, बॉक्सिंग, पिकल बाल, बॉडी बिल्डिंग और कराटे खेल प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न खेल मैदानों में किया गया। इसमें बैडमिंटन में 80, बास्केटबॉल 120, फूटबॉल 164, टेनिस 10 , क्रिकेट 8 टीम, बॉक्सिंग 150 , पिकल बाल 25, बॉडी बिल्डिंग 50 और कराटे 150, बालीबाल में 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...