भिलाई में विधायक ने की भेंट-मुलाकात: MLA देवेंद्र ने सुनी लोगों की समस्या… मौके पर कर रहे समस्याओं का समाधान… सुबह-शाम लगा रहे चौपाल

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार सघन भेंट मुलाकात कर रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में नियमित रूप से दौरा कर रहे हैं। एक-एक गली एक एक घर जा रहे है। लोगों से मिल रहे हैं। उनका हालचाल पूछ रहे हैं और शहर व वार्ड के विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे हैं। वार्ड की समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं।

इसी कड़ी में भेंट मुलाकात के दौरान वार्ड 43 बापूनगर में एक महिला विधायक यादव से मिली। उन्होंने बताया कि वह राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन की है। लेकिन उसका राशन कार्ड बनाने में देरी हो रही है।

मामले की सूचना मिलते ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदन का स्टेटस पता करें। आवेदन जी जांच की जाए। यदि महिला राशन कार्ड के लिए पात्र है तो फिर उनका राशन कार्ड क्यों नहीं बनाया जा रहा है। क्या समस्या आ रही है। तत्काल जानकारी लेकर रिपोर्ट मांगा। अधिकारियों ने जांच की और फिर शाम तक महिला का राशन कार्ड बनाया गया। इसके बाद शाम को महिला को उसका राशन कार्ड सौंप दिया गया। इससे वह बहुत खुश हुई और विधायक यादव काे आशीर्वाद दी और आभार जताया। महिला ने कहा कि आप नेता नहीं बेटा हो।

वार्ड 43 बापू नगर में लगाई चौपाल
भेंट मूलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों के घर-घर पहुंचे। लोग भी अपने घर में अचानक विधायक को देख कर काफी खुश हुए। लोगों ने उन्हें अपने घर में बिठाया। चाय पानी पिलाए। सुबह से रात तक विधायक यादव वार्ड में ही जनता के साथ मिलते रहे। वार्ड में चौक चौराहों में चटाई बिछाकर जमीन पर बैठककर चौपाल लगाई और शहर के विकास पर चर्चा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – एक्शन में ACB: दुर्ग, रायपुर से 3...

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के तहत 3 जुलाई 2025 को ACB ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर...

पार्षद विधि यादव ने किया रिसाली में नवीन महाविद्यालय...

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाल क्षेत्र में स्थित नवीन महाविद्यालय रिसाली में बने तीन नए भवन का साथ ही महाविद्यालय परिसर में बने नए...

डिप्टी CM ने CRPF जवानों से की मुलाकात: बढ़ाया...

बीजापुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत फुंडरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों...

CG में DAP की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक...

रायपुर। देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक...