चंद्रशेखर आजाद नगर और सेक्टर 1 पहुंचे ​MLA देवेंद्र यादव: वोटर्स का जताया आभार… कहा- आप सभी का प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास ​ने मुझे दिलाई जीत

​भिलाई। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 26 दिसंबर को विधायक यादव वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड पहुंचे। जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई।

वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर ​तिलक लगाया। जीत के बाद अपने क्षेत्र के विधायक को देखकर लोगों में काफी उत्साह औश्र उमंग का माहौल था। लोग विधायक के साथ फोटो खिंचाते रहे।

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे पर जो विश्वास जताया है। जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। आप सभी के विश्वास ने ही मैं आज यहां आप सब के सामने खड़ा हूं। दोबारा आप सभी मुझे जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य प्रदान किया है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। हमेशा से मैं आप सभी के बीच और आप लोगों का सेवक रहा हू और आगे भी सेवक रहूंगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...