विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-2 और सेक्टर-6 में निकाली विश्वास यात्रा; MLA ने कहा- कांग्रेस सरकार जनता की सरकार; कई कांग्रेस में हुए शामिल

भिलाई। ​भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने आज सेक्टर-2 और सेक्टर-6 में विश्वास यात्रा निकाली। विश्वास यात्रा के दौरान वे दोनों सेक्टर के हर गली के हर घर में गए। प्रत्येक परिवार से मिले और उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक यादव को सेक्टर-2 और सेक्टर-6 की जनता का भरपूर सहयोग मिला। विधायक के विश्वास यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई। लोगों ने उनका पूरा समर्थन किया।

​इस दौरान​ विधायक यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था कर के दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनेगा। हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्‌टा मिलेगा। टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं गए। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि- “अब से 5 साल पहले खुर्सीपार छावनी में विधायक झांकने तक नहीं जाते थे। गंदगी फैले रहती थी। लेकिन आज छावनी और खुर्सीपार का पूरा क्षेत्र पूरे वार्ड डेवलप हो गए है। हर वार्ड में सड़क, नाली, बिजली, पानी से लेकर सफाई, तालाब, वार्डों के चौक-चौराहो का सौंदर्यीकरण कर दिया गया है। बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर, तालाब, लक्ष्मण तालाब, दर्री तालाब, श्रीराम चौक का सौंदर्यीकरण किया है। इसके अलावा सबसे खास युवाओं के लिए जिले की सबसे हाईटेक लाइब्रेरी बनाई गई है। जहां बच्चों को पढ़ने के लिए सभी तरह की ​कीताबे ऑनलाइन और ऑफलाइन फ्री में उपलब्ध है। आईएएस, आईपीएस बनने से लेकर रेलवे, बैंक, शिक्षक, प्रोफेसर हर तरह के जॉब में अपना कॅरियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह लाइब्रेरी सबसे बड़ी सहायक है।” सेक्टर-6 में विश्वास यात्रा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सम्मानित जन नेता एम रामचंद्रन उर्फ रामा राव अपने साथियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...