6 महीने बाद विधायक देवेंद्र यादव की चौपाल: सेक्टर 5 कार्यालय में की भेंट मुलाकात, लोगों से की मुलाकात और सब का जाना हालचाल

​भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने रविवार को सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में चौपाल लगाया. जेल से आने के बाद पहली बार विधायक ने चौपाल लगाया. जहाँ हजारों समर्थक अपने नेता से भेंट मुलाकात करने हालचाल पूछने पहुंचे। सुबह से ही सेकड़ो लोगो का भीड़ लगनी. जहां उन्होंने युवा साथी, महिलाएं, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल भी मुलाकात करने पहुंचे. सभी ने विधायक का कुशलक्षेम जाना, हालचाल पूछे. विधायक ने भी लोगो से मिले सभी का हालचाल जाना. लोगो ने अपनी समस्या भी बताई जिनके समस्याओं का समाधान किया। करीब 6 माह बाद अपने नेता से मिलाकर लोगो में काफ़ी उत्साह का माहौल, लोगो ने जमकर खुशी मनाई.

वहीं कुछ लोगों ने राशन कार्ड बनाने, शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूल में प्रवेश को लेकर अपनी बात रखी। जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशत किया और राशन कार्ड को जल्द से जल्द बनाने कहा। निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को फोन कर सहयोग करने कहा।

इसके अलावा बहुत सुपेला क्षेत्र की महिलाएं व पुरूष, जिन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, वे भी विधायक के पास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने अपनी परेशानी विधायक को बताई और विधायक यादव ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बता दें कि विधायक यादव अपने कार्यालय में पहुंचने वाले हर व्यक्ति से मुलाकात करते हैं उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करते है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...