विधायक रिकेश ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, रायपुर-नागपुर हाईवे पर दो नए फ्लाईओवर और कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने की रखी मांग

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और यातायात सुगमीकरण के संबंध में आज महत्वपूर्ण चर्चा की है। विधायक सेन ने श्री गडकरी को वैशाली नगर विधानसभा में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए प्रस्ताव सौंपा।

हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण की बड़ी मांग

विधायक रिकेश सेन ने रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए जनता की सुविधा के लिए दो महत्वपूर्ण फ्लाईओवर के निर्माण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुपेला थाना से नेहरू नगर तक और नेहरू नगर से बायपास तक यातायात दबाव कम करने फ्लाईओवर निर्माण की महति आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इन फ्लाईओवर्स के बनने से भिलाई की जनता को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और रायपुर-नागपुर मार्ग पर आवागमन तेज व सुरक्षित हो सकेगा।

कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने की पहल

मुलाकात के दौरान विधायक सेन ने स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराने का विषय भी रखा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि इस टोल प्लाजा के कारण स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

केंद्रीय मंत्री का सकारात्मक रुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक रिकेश सेन द्वारा रखे गए प्रस्तावों को गंभीरता से सुना। श्री गडकरी ने आश्वस्त किया कि वे इन मांगों के संबंध में शीघ्र ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे और जनहित में आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...