Durg की हृदय विदारक घटना को लेकर दिल्ली पहुंचे MLA रिकेश, कहा- आरोपी को फांसी दिलाने लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, जल्द सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का पैनल पहुंचेगा दुर्ग

भिलाई नगर। दुर्ग में 6 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगीपूर्ण वारदात और हत्या के मामले में आरोपी को कठोर सजा दिलाने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन दिल्ली पहुंच गए हैं। विधायक रिकेश सेन की अपील के बाद दुर्ग जिला बार एसोसिएशन ने आरोपी की ओर से मुकदमे की पैरवी करने से साफ इंकार कर दिया है।

आपको बता दें कि दुर्ग जिले की इस घटना ने जहां मानवता को शर्मसार किया है वहीं आरोपी को कड़ी सजा की मांग को लेकर लोग लामबंद हैं।

दिल्ली से भिलाई लौट रहे विधायक रिकेश सेन ने बताया कि मैं दिल्ली गया था। हमारी पीड़ित बच्ची जिसके सगे चाचा ने उसके साथ बलात्कार करके हत्या कर दी। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों का पैनल मैंने तैयार किया है और साथ में दुर्ग में
एडवोकेट राजकुमार तिवारी और उनकी टीम को हमने तय किया है कि वो लड़ाई लड़ेंगे और निश्चित रूप से आरोपी बच्ची के सगे चाचा को फांसी पर लटकाने के लिए हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का जो सारा खर्च है वह खर्च जनसहयोग से मैं करूंगा और राजकुमार तिवारी उनकी टीम इस सेवा के लिए निःशुल्क सहयोग देगी। मुझे लगता है कि बच्ची को जल्द न्याय मिलेगा। बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का पैनल दुर्ग पहुंचेगा और इस पूरे केस की स्टडी कर लड़ाई आगे लड़ी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...