विधायक रिकेश की अभेद्य चुनावी रणनीति से एक हफ्ते में बदला जिला पंचायत क्रमांक 4 का माहौल, भाजपा की सरस्वती 15700 मतों से विजयी

भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा एक सप्ताह पूर्व जिला पंचायत चुनाव क्रमांक-4 की जिम्मेदारी वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को दी गई थी। सदस्य के लिए सरस्वती बंजारे के साथ टीम बनाकर विधायक रिकेश सेन ने चुनावी जनसंपर्क की ऐसी रणनीति तय करी कि नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशी आकाश कुर्रे को लगभग 15 हजार 700 मतों से सरस्वती बंजारे ने परास्त कर दिया है। 37 गांवों के प्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य बनीं सरस्वती बंजारे पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं।

आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले ही भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन मंत्री पवन साय और पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी सरस्वती बंजारे को विजयी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। नतीजतन श्री सेन ने न केवल अभेद्य रणनीति तय की बल्कि क्षेत्र में‌ लगातार जनसंपर्क करते हुए सरस्वती बंजारे की एक टीम भी तैयार की जो कि लगातार 37 गांवों में भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन के दिशा निर्देश में घर-घर संपर्क में रही। नतीजतन सरस्वती बंजारे लगभग साढ़े 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी हुईं हैं।

आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन के प्रभार में बालोद पालिका में भी चौकाने वाले परिणाम आए हैं। यहां लगभग 10 वर्षों के बाद पालिका पर भाजपा की वापसी हुई है। इसी तरह वैशाली नगर विधानसभा में भिलाई नगर निगम अंतर्गत दो वार्डों के उपचुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित विजय मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...