MLA रिकेश ने अधिकारीयों को दिए निर्देश; “वैशाली नगर विधानसभा की सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए गड्ढे, बारिश के पहले सभी सड़क पर करें पेंच वर्क”, इस चौराहे से काम हुआ शुरू…

भिलाई। बरसात के मौसम के पहले वैशाली नगर विधानसभा की सभी सड़कों को दुरुस्त करने विधायक रिकेश सेन ने अधिकारीयों को निर्देश दिए है। निर्देश पर आज रानी अवंती बाई चौक कोहका में भी पेंच वर्क शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व गदा चौक से घड़ी चौराहा सुपेला तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। विधायक सेन ने निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बरसात पूर्व ही सभी सड़कें तत्काल दुरूस्त कर ली जाएं। सड़कों पर गड्ढे अब नहीं होने चाहिए क्योंकि इन गड्ढों से बरसात में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी मुख्य मार्ग हाउसिंग बोर्ड, कैलाश नगर, कुरूद, जुनवानी, स्मृति नगर, नेहरू नगर, कृष्णा नगर, फरीद नगर, सुपेला, नेहरू नगर, राम नगर, वैशाली नगर सहित कैम्प क्षेत्र की सड़कों का हाल ही में मुआयना कर उन्होंने तत्काल सभी जर्जर सड़कों पर पेंच वर्क कर उन्हें गड्ढा मुक्त करने निगम के सभी जोन अधिकारियों को निर्देशित किया है। सेन ने कहा कि कई मार्ग ऐसे हैं जिन पर कहीं कहीं छोटे छोटे गड्ढे और असमतल होने की शिकायतें मिली हैं जिन्हें तत्काल पेंच वर्क कर सुधारा जाएगा। आज कोहका रानी अवंती बाई चौक से पेंच वर्क प्रारंभ कर दिया गया है।

आने वाली बारिश में सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे दुपहिया चालक अनावश्यक रूप से दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। लंबे समय से पेंचवर्क नहीं होने से सड़क खराब भी होती हैं। जिस मुख्य मार्ग के किनारे दोनों और गड्ढे और जल जमाव होने की संभावना है उसे भी तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा चुनाव और बीते दो माह से लोकसभा चुनाव के दौरान सड़़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य प्रभावित रहा है। जिन मार्ग पर धूल के गुबार व कीचड़ होने के चलते शहरवासी परेशान हैं, ऐसे मार्गों की भी शीघ्र मरम्मत होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...