नेहरू नगर गुरूद्वारा पाली क्लिनिक में MLA रिकेश ने मानदेय से भेंट किया इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर… अवलोकन करने के दौरान प्रबंध कमेटी ने दी थी चेयर पुरानी होने की जानकारी

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित गुरूद्वारा नानकसर नेहरू नगर परिसर में संचालित गुरूनानक चेरिटेबल पाली क्लिनिक में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर प्रदान की है। गुरूनानक चेरिटेबल पाली क्लिनिक में मात्र 50 रूपये की फीस से सभी तरह के निःशुल्क उपचार और दवा देने का सेवा कार्य होता है। कुछ दिन पूर्व विधायक मानदेय से सेन ने गुरूद्वारा कमेटी को शव फ्रीजर लाने ले जाने के जनसेवार्थ ई-रिक्शा प्रदान किया था। इस दौरान पाली क्लिनिक सेवा का अवलोकन करने के दौरान प्रबंध कमेटी ने डेंटल चेयर पुरानी होने की जानकारी दी थी। विधायक ने अपने एक और मानदेय से एडवांस इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर खरीद कर आज पाली क्लिनिक को समर्पित की है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि हम सभी अपना पहला वेतन या व्यापार में पहली कमाई को अपने माता पिता को देते हैं चूंकि मेरे माता पिता अब नहीं रहे तो विधायक के रूप में मैंने अपने पहले मानदेय से नेहरू नगर गुरूद्वारा कमेटी को शव फ्रीजर लाने ले जाने के लिए ई रिक्शा वाहन खरीदकर जनसेवा में समर्पित किया था। इसी दौरान गुरूद्वारा कमेटी द्वारा गुरूद्वारा चेरिटेबल पाली क्लिनिक से की जा रही सेवाओं का अवलोकन का अवसर मुझे मिला। यहां मैंने देखा कि ओपीडी, पैथालॉजी लैब, फार्मेसी, एक्स-रे, आर्युवेद, होमियोपैथी की सेवाएं बेहतर ढंग से की जा रही हैं। हाल ही में यहां दंत रोगियों के लिए भी चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है।

अत्यंत ही कम दर पर रोगियों की सेवा के लिए समर्पित इस पाली क्लिनिक को आज मैंने 2 लाख रूपये की इलेक्ट्रॉनिक डेंटल चेयर प्रदान की है क्योंकि चिकित्सा जगत में अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता अब महसूस की जा रही है। डेंटल चेयर पहले सिम्पल होती थीं फिर हाइड्रोलिक और अब इलेक्ट्रॉनिक चेयर आ रही है। डेंटल क्लिनिक में अत्याधुनिक डेंटल चेयर होने से समीपस्थ क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और वे अत्यंत कम दर पर दंत चिकित्सा का यहां लाभ ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सक्ती में खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय कृषि मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा।...

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...