दीपावली की रात काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, दो दिन जारी रहा विसर्जन

भिलाई। दीपावली की रात वैशाली नगर विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में परंपरानुसार गौरी-गौरा विवाह का पर्व मनाया गया। इस मौके पर मिट्टी के बने गौरी-गौरा, जिन्हें शिव-पार्वती का प्रतीक माना जाता है को स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। लोक गीतों और नृत्य के बीच उनका विवाह कराया गया। शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन गौरी-गौरा का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

31 अक्टूबर की रात वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-6, हाऊसिंग बोर्ड, कोहका, नेहरू नगर, स्मृति नगर सहित सात कालीबाड़ी में पहुंच मां काली की पूजा अर्चना में शामिल हुए। गुरूवार और शुक्रवार को विधानसभा के लगभग 60 गौरी गौरा पूजन आयोजनों में भी विधायक शामिल हुए।

बता दें कि दीपावली के मौके पर गौरी गौरा के पूजन का विशेष महत्व है। दीवाली की आधी रात को गौरी गौरा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा का दौर शुरू हुआ जो अगले दिन तक चला। जहां आधी रात को शुरू हुई पूजा के खत्म होने के बाद दिन भर प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ का पारंपरिक गाड़ा बाज़ा की धुन पर जसगीत गाते श्रद्धालु विसर्जन के लिए प्रतिमाएं तालाब लेकर गए। गौरा गौरी पूजन के अगले दिन भक्त गाजे-बाजे के साथ गौरा गौरी का विसर्जन नदी और तालाबों में करने निकले। इस दौरान भक्त थिरकते हुए इस आयोजन में शामिल हुए।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि गौरा गौरी पूजन की यह परंपरा प्राचीन छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है, जहां मिट्टी से भगवान शिव और पार्वती की मूर्तियां बनाकर उनकी बारात निकाली जाती है। इस बारात में रात भर भक्त नाचते गाते हैं। मूलतः यह परंपरा आदिवासी समाज द्वारा शुरू की गई थी लेकिन अब सभी समुदाय और जाति के लोग इसमें भाग लेते हैं और वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र गुरूवार और शुक्रवार को दोनों दिन लगभग 60 से अधिक पूजन आयोजनों में शामिल हो मैंने सभी की सुख समृद्धि की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...

कैदी बना दूल्हा, जेल परिसर में प्रेमिका संग रचाई...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल जगदलपुर में 376 के मामले में बंद आरोपी...

आधी रात MBA छात्र से लूट, एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट और मारपीट की वारदात सामने आई है। एक्सप्रेस-वे पर दो अज्ञात...

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...