ओल्ड दीनदयाल कॉलोनी के मंदिर पहुंचे थे MLA रिकेश सेन, कॉलोनी के सामने स्थित बार की मिली शिकायत… पार्किंग और शोर को मैनेज करने ऑन द स्पॉट संचालक को दिए निर्देश; सुनसान रोड में अंधेरे का असामजिक तत्व उठाते है फायदा!

भिलाई। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के जुनवानी रोड स्थित ओल्ड दीन दयाल कालोनी में मंदिर के सामने एक बार की शिकायत मिलने पर विधायक रिकेश सेन बार संचालक के मालिक को समझाइश देते हुए कहा की आएगी से शिकायत न आए ये सुनिश्चित करने को कहा। दरहसल बार में देर रात तक तेज डीजे के शोर और बेतरतीब पार्किंग की शिकायत पर बार संचालकों को मौके पर बुला विधायक रिकेश सेन ने व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए निर्देश दिए है।

उन्होंने बार संचालक से कहा कि “अब शिकायत नहीं आनी चाहिए।” गौरतलब हो कि परीक्षा की नजदीकी और देर रात तक शोर शराबा होने की शिकायत ओल्ड दीन दयाल कालोनी वासियों ने आज रात कलश पूजन कार्यक्रम में पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से की। बस फिर क्या, विधायक पैदल ही बार के बाहर पहुंचे और गार्ड से बार संचालक को बुलवा व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।

आपको बता दें, मेन रोड में बार होने की वजह से डी-मार्ट के ओर सुनसान सड़क पर असामाजिक गतिविधि बढ़ गई है। गाड़ी में शराब पीना, जोर-जोर से गाना चला कर हुल्लड़ करना एवं कार के अंदर आपत्तिजनक कृत्या करने की लगगतार शिकायत सामने आ रही है। पुलिस भी गश्त करती है फिर भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। रोड पर खुले में शराब की बोतल और कंडोम पड़ा रहता है। जिससे कॉलोनी वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सब शिकायतों को लेकर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...