सार्वजनिक माफी मांगे विधायक रिकेश सेन, अन्यथा कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए रहे तैयार : मुकेश चंद्राकर

भिलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से सार्वजनिक माफी मांगने या फिर बयान का सबूत मांगा है। उन्होंने कहा, एक न्यूज़ पोर्टल में रिकेश सेन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गलत बयान दिया है। सेन के मुताबिक भूपेश बघेल ने कहा है कि उनके पूर्वज सतना में रहते हैं और वह पूजा करने वहां जाते हैं, रिकेश सेन इस बयान का फुटेज प्रस्तुत करें या फिर भूपेश बघेल एवं जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा उनके ऊपर कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।

मुकेश ने कहा है कि तालाब के नामकरण मामले में वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने उनसे मिलने गए ग्रामीण का जबड़ा पकड़ कर आवेश में आकर धमकाया। ग्रामीण कुरूद गांव के तालाब का नामकरण स्वर्गीय शारदा सिन्हा के नाम पर करने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि इस तालाब का नाम स्वर्गीय देवदास बंजारे के नाम से था, जो अंतरराष्ट्रीय पंथी नृत्य के धरोहर थे।

चंद्राकर ने कहा, बीजेपी के विधायक का व्यवहार अपने मतदाताओं के प्रति कैसा है। इसे बताने के लिए भूपेश बघेल के सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट किया गया था। मैं पूछना चाहता हूं कि विधायक रिकेश सेन ने कहा है कि मैंने अपनी पैतृक संपत्ति तिल्दा की 90 लाख में बेचकर बैकुंठ धाम तालाब में खर्च किया हूं। कृपया सार्वजनिक करें कि किस जगह को बेचे हैं और कब बेचे हैं? बैकुंठ धाम के ठेकेदार को कब पेमेंट किए हैं चेक के माध्यम से या फिर नगदी?

मुकेश चंद्राकर ने कहा है कि ग्रामीणों ने घेरा तो भाजपा विधायक के ऊपर सत्ता का नशा इतना की युवक का जबड़ा, गर्दन पकड़ लिया। सिर्फ बोलने, सुनने में अच्छा लगता है जनता का सेवक और नायक शब्द, विधायक जी ये जनता है यही आप को विधायक बनाया है, जनता याद रखेगी कि उनके जन प्रतिनिधि ने उनसे उंगली दिखा दिखा कर धमकाते हुए कैसा व्यवहार किया? सत्ता हमेशा नहीं रहेगी, जनता हमेशा रहेगी, यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...