गोपाष्टमी गो-मंगल उत्सव: शहर की खुशहाली और वैभव शांति के लिए हमर गौठान में विशेष हवन का आयोजन…MLA वोरा और मेयर बाकलीवाल ने गौवंशो को खिलाया भोजन…शांता शर्मा ने किया छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के क्षेत्र में पुलगाँव के पास गोकुल नगर स्थित हमर गौठान में गोपाष्टमी गो-मंगल का उत्सव मनाया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर शहर की खुशहाली एवं वैभव शांति के लिए विशेष हवन का आयोजन भी किया गया। जिसमें विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अलताप अहमद शामिल हुए। गोपाष्टमी एवं छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गौपूजन गौ हवन गौ अभिषेक एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की गई।

सुबह से ही हमर गौठान में गौभक्तो का तांता लगा रहा। भोजन के रूप में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अल्ताफ अहमद ने गौवंशो को पैरा कुट्टी खिलाया। इसके बाद नरेंद्र राठी सहित अन्य लोगो द्वारा गौवंशो को खीर पूरी का प्रसाद खिलाया गया एवं गौठान के गौवंशो का आशीर्वाद लिया गया। दोपहर में आदित्य वाहिनी दुर्ग के गौसेवको और आचार्य कान्हा महाराज एवं उनके पुरोहित मंडली ने भव्य अभिषेक पूजन एवं हवन किया।

कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा संघ के मनोज ठाकरे एवं उनके सम्पूर्ण टीम द्वारा खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पीपल बरगद, आम, नीम एवं आंवला का पौधा रोपित किया गया। इस कार्यक्रम की भागीदारी में रुपाली महतारीं गुड़ी बहुउद्देश्यीय संस्था की शांता शर्मा ने छत्तीसगढ़ी गीत गाया।

विधायक वोरा और महापौर बाकलीवाल ने 22 दीपो को प्रज्वलित कर पूजन किया। इस मौके पर उपअभियंता विनोद मांझी मौजद थे। कार्यक्रम का आयोजन कल्याणम महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गायत्री डोटे, कोषाध्यक्ष सुनीता घोष एवं व्यवस्थापक देवाशीष घोष द्वारा किया गया एवं इस अवसर पर भजन मंडली श्रद्धालुगण एवं विशाल संख्या में गौभक्त सम्मिलित हुए।

कल्याणम महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गोठान सेवा केंद्र दुर्ग पुलगांव में एक दिवसीय भक्ति से परिपूर्ण गोपाष्टमी पर विशेष यज्ञ, गोपूजा, गो परिक्रमा, गौभक्ति भजन – सामूहिक, चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर गौठान संचालनकर्ता गायत्री डोटे, सुनीता घोष व्यवस्थापक देवाशीष घोष उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...