राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर विधायक वोरा ने गिनवाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां: बोले-पुरखों के स्वप्न को साकार कर रही भूपेश सरकार

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम वे अध्यक्ष अरुण वोरा ने राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि, महात्मा गांधी की सुराजी ग्राम के स्वप्न को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के साथ ही कांग्रेस सरकार ने जनता को सशक्त एवं प्रदेश के विकास मार्ग को प्रशस्त करने का काम किया है।

1 नवंबर सन 2000 को राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश के नागरिकों, अधिकारी कर्मचारियों ने इस प्रदेश के विकास का सपना देखा एवं उसके लिए कार्य किया किन्तु हमें अपनी संस्कृति एवं पुरातन परम्पराओं पर गर्व करने का आभास भूपेश सरकार के आने के पश्चात ही हुआ है।

गांव गलियों के खेल हों या लोक कलाएं, विलुप्त प्राय होते नृत्य महोत्सव सभी पुरखौती परम्पराओं के संवर्धन के कार्य माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है।माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस तरह छत्तीसगढ़ के तीज त्योहारों एवं संस्कृति के संरक्षण का काम प्रारंभ किया है उससे हर प्रदेशवासी के अंदर एक उत्साह है।

उन्होंने प्रदेश की योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग के लिए उन्हें बधाई दी। सरकार की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि जन घोषणापत्र में की गई 36 घोषणाओं में से 28 पूरी की जा चुकी हैं।

स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण विश्व मे छत्तीसगढ़ एक मॉडल है। स्वामी आत्मानंन्द विद्यालय, सस्ती दवा दुकान हो या फिर दाई दीदी क्लिनिक एवं हमर क्लिनिक जैसी योजनाओं से घर के द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, जन कल्याणकारी योजनाओँ में भूपेश सरकार अव्वल है।

किसानों की कर्ज माफी से कार्यकाल की शुरुवात करने के बाद से कांग्रेस की जनहितैषी सरकार ने लगातार गांव गरीब के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम किया है गोधन न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय, शासकीय पदों पर भर्ती ।।

इस सरकार ने जनता को यह बताया है कि लोकतांत्रिक सरकार किस तरह कार्य करती है। गोठानों को कब रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में बदला जा रहा है, ऐसी अनूठी एवं अभूतपूर्व संकल्पना के लिए उन्होंने सीएम की दूरदर्शिता की सराहना की। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...