विधायक वोरा ने शहर वासियों को दी ईद, अक्ति एवं परशुराम जयंती की बधाई…एकता का संदेश देते हुए कहा कि तारीखों में भी है धार्मिक सद्भावना…

दुर्ग। मंगलवार को ईद उल फितर के साथ ही अक्षय तृतिया एवं भगवान परशुराम जयंती शहर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने सर्व समाज को ईद, अक्ति एवं परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भारत एक भावना प्रधान देश है। जहां विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग आपसी सौहाद्र से एक साथ रहते हैं।

कई बार ऐसे अवसर आते हैं जब हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख व ईसाई धर्म के बड़े त्योहार एक ही दिन मनाए जाते हैं। जिस तरह तारीखों में धार्मिक सद्भावना है उसी तरह हमें आपसी सामंजस्य एवं सद्भावनाएँ सदैव बनाए रखनी हैं। कई विभाजनकारी ताकतें सदैव समाज को बांटने में लगी रहती हैं किंतु हमारे देश, प्रदेश एवं विशेषकर दुर्ग शहर ने यह दिखाया है कि हम सभी एक जुट हैं। वोरा सुबह ईद की नमाज में शामिल होने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा के साथ तकिया पारा, गंजपारा ईदगाह एवं केलाबाड़ी पहुंचे एवं तीस रोजे के बाद आए ईद उल फितर के त्यौहार के लिए सभी से गले मिल कर बधाई दी।

उसके बाद उन्होंने राजेन्द्र पार्क चौक में महिला ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम में भी शिरकत कर पूजा अर्चना की व शहर की सुख समृद्धि विकास एवं भाईचारे की कामना करने के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा शुरू किए गए प्यायु का भी लोकार्पण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के ई ई सुरेश पांडेय, गोपी शर्मा, शहर जिला अध्यक्ष गया पटेल, रउफ खान, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, अब्दुल गनी, हामिद खोखर, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता तिवारी, पप्पू श्रीवास्तव समेत सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...