अंडरब्रिज को लेकर दुर्ग विधायक वोरा ने रेलवे के अफसरों पर भड़के, बोले-अब तो छोड़ दो हठधर्मिता, अंडरब्रिज का काम पूरा तो खोल क्यों नहीं रहे, लोग हो रहे परेशान

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने रेलवे के सीनियर अफसरों से कहा है कि हठधर्मिता छोड़कर जनहित में रायपुर नाका अंडरब्रिज को तत्काल आम जनता के आवागमन के लिए खोला जाए। वोरा ने कहा कि अंडरब्रिज में लाइट व्यवस्था का कार्य पूरा हो चुका है। अन्य बचे सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। आम जनता यह सवाल कर रही है कि जब अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है, तो इसे जनता के लिए प्रारंभ क्यों नहीं किया जा रहा है।

वोरा ने कहा कि पटरीपार की डेढ़ लाख आबादी सहित शहर की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोला भाठा अंडरब्रिज निर्माण के लिए उन्होंने पहल की और लगभग साढ़े 14 करोड़ की लागत से दोनों अंडरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया।

निर्माण कार्य में विलंब को देखते हुए उन्होंने दर्जनों बार रेलवे और सेतु विभाग के अफसरों से फोन पर चर्चा की। अधिकारियों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने कहा गया। अब जबकि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो रेलवे अधिकारियों द्वारा इसे प्रारंभ नहीं किया जा रहा है।

वोरा ने कहा कि साढ़े 14 करोड़ की राशि आम जनता की सुविधा के लिए खर्च की गई है और निर्माण पूरा होने के बाद इसे तत्काल खोल दिया जाना चाहिए। सिकोलाभाठा अंडरब्रिज को स्थानीय जनता ने आवागमन के लिए प्रारंभ कर दिया है। रायपुर नाका अंडरब्रिज को भी आवागमन के लिए तत्काल खोलना आवश्यक है।

लगभग हर दिन पटरीपार की जनता और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में मांग की जा रही है। जनता त्रस्त है और अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारी याद रखें कि जनता सर्वोपरि है। अधिकारियों को आम जनता की सुविधा के लिए अंडरब्रिज को आवागमन के लिए तत्काल खोलना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर CM साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से...

कांग्रेस MLA यशोदा वर्मा की कार से बाइक की...

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस...

राहुल गांधी को BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का खुला...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया...

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...