छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर MLA ने दुर्ग की स्वछता दीदियों को किया सम्मानित; इन 6 वार्ड की जनता को 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की दी सौगात… गोकुल नगर गौठान में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस; देखिए तस्वीरें

दुर्ग। प्रदेश में आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गठन को आज 4 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल ने राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में आज ही के दिन शपथ ग्रहण किया था। 15 वर्षों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। दुर्ग में सीनियर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में शनिवार को शहर में गौरव दिवस मनाया गया।

स्वच्छता दीदियों को MLA ने किया सम्मानित
गौरव दिवस को और भी अधिक गरिमामय बनाने के लिए विधायक अरुण वोरा ने इंदिरा मार्केट एवं रायपुर नाका में स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया एवं उनके कार्यों व साफ सफाई में दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया साथ ही गौठान पहुंच कर गौमाता को चारा खिला कर पूजा अर्चना की एवं शहर व प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की।

6 वार्ड की जनता को पेयजल आपूर्ति की सौगात
इस अवसर पर बहुप्रतीक्षित पद्मनाभपुर वार्ड 46 में 1.75 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन पानी टंकी का वाल्व खोल कर विधायक वोरा ने 6 वार्ड की जनता को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति की सौगात दी।

  • शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 12 नई पानी टंकियों का निर्माण स्वीकृत किया गया था जिनमें से 9 टंकियां सुचारू रूप से शुरू की जा चुकी हैं।
  • 17 लाख किलो लीटर क्षमता वाली 10 वीं टंकी भी आज विधायक वोरा द्वारा महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनता को समर्पित की गई।

ओवरहेड वाटर टैंक की जल्द होगी शुरुआत
वोरा ने कहा कि नई पानी टंकी से आपूर्ति शुरू होने पर वार्ड क्रमांक 42 से लेकर 46 तक एवं वार्ड 41 के कुछ क्षेत्रों के सैकड़ों रहवासी शुद्ध पेयजल नियमित एवं निर्बाध रूप से प्राप्त कर लाभान्वित होंगे। जल्द ही नव वर्ष में आर्य नगर एवं शक्ति नगर के निर्माणाधीन ओवरहेड वाटर टैंक भी शुरू किए जाएंगे जिससे 153 करोड़ की लागत से शुरू की गई अमृत मिशन योजना का सम्पूर्ण लाभ शहर को मिलेगा।

ये रहें मौजूद
इस दौरान शहर अध्यक्ष गया पटेल, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, महीप सिंह, राजकुमार पाली, एमआईसी संजय कोहले, दीपक साहू, जयश्री जोशी, भोला महोबिया शंकर ठाकुर एल्डरमैन राजेश शर्मा, प्रकाश जोशी,माहेश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, हेमा शर्मा जल कर्म विभाग के अभियंता आर के जैन, भीम राव, नारायण ठाकुर समेत वार्ड वासी मौजूद थे।

गोकुल नगर गौठान में मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शनिवार को पुलगांव के करीब गोकुल नगर स्थित गौठान में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर आज 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया।आज गोकुल नगर स्थित गौठान परिसर में आयोजित कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का प्रसारण किया गया। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर गौठान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य दीपक साहू,संजय कोहले,जमुना साहू,हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद मदन जैन, प्रेमलता साहू,बृजलाल पटेल,उषा ठाकुर, श्रद्धा सोनी,महेश्वरी ठाकुर,विजेंद्र भारद्वाज, निर्मिला साहू,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता,देव सिन्हा,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा,उपअभियंता विनोद माझी,मुक्तेश कान्हा,पंकज चन्द्रवंशी,पोषण साहू,अजय मिश्रा,राज कुमार पाली,राज कुमार साहू,अनूप वर्मा,अजय शर्मा,निखिल खिचड़िया, निकिता मिलिंद,मोहिद वन्दे,महीप भुवाल, सहित ब्रिजमोहन तिवारी,आनंद ताम्रकार व अन्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सफल शासन काल मे कई योजनाओं को लागू किया गया जिसमें नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना भविष्य के हिसाब से बहुत ही हितकारी योजना रही जिसमे गोधन न्याय योजना के तहत गोबर एवं गौमूत्र खरीदी के माध्यम से गौपालकों एवं कृषको के लिए स्वर्णिम दौर सिद्ध हो रहा है।इस अवसर पर स्व सहायता समूह की बहनें, मितानिन बहने एवं कृषक गण के समक्ष बताया गया एवं शासन की आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। गौठान की संचालक कल्याणम महिला सहायता समूह की अध्यक्ष गायत्री डोते ,व्यवस्थापक देवशीष घोष,समूह की बहिने कविता, सावित्री, बींझ्यारिन, सुनीता घोष।

Exit mobile version