विधायक वोरा ने किया बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, बोले – उत्कृष्ट प्रदर्शन से दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें खिलाड़ी

दुर्ग। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने आज शासकीय आदर्श कन्या स्कूल में बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। वोरा ने छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वोरा ने छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही खेलकूद सहित अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आव्हान किया।

उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। वोरा ने बास्केटबाल खिलाड़ियों को जमकर प्रैक्टिस करने और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुर्ग और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने का आव्हान भी किया। इस दौरान वार्ड पार्षद नजहत परवीन, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमीज़ रज़ा, ज़िला खेलकूद अधिकारी तनवीर अकील, प्राचार्या नीता भट्ट, दत्ता मेडम, अली सर् व स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...