इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए MLA अरुण वोरा: युवाओं को सद्भावना का संदेश देकर राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

दुर्ग। भारत के लिए 31 अक्टूबर का दिन कई मायनों में अविस्मरणीय है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत के लिए एवं देश के प्रथम गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती अक्टूबर माह का आखिरी दिन इतिहास में दर्ज है। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने वाले दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कार्यक्रम में शामिल होकर इंदिरा गाँधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए युवाओं को सांप्रदायिक सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

वोरा ने कहा कि एक तरफ जहां लौह पुरुष माने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इस देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए आजादी के बाद रियासतों में बंटी हुई आबादी को एकजुट किया वहीं दूसरी ओर आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली इंदिरा गांधी ने अपने दूरदर्शी फैसलों से राष्ट्र की तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया। 17 वर्षों के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, कोयला नीति में परिवर्तन, परिवार नियोजन जैसी कई नीतियों को देश के विकास का आधार बनाया।

पड़ोसी मुल्क के हमले का जवाब उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटकर दिया हमेशा से ही इंदिरा जी देश की सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मानी जाती हैं। वोरा ने रविशंकर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना की शपथ दिलाते हुए कहा कि आज का दिन अविस्मरणीय है जहां देश की दो विभूतियों में से एक ने समाज को एक करने का प्रयास करते हुए अपनी शहादत दी वहीं एक महान व्यक्तित्व की जयंती भी है। देश मे आज बन रहे नफरत के माहौल के बीच राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए युवाओं में जागरूकता सबसे आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवात से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा...

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में फसलों को हुए नुकसान के बाद राज्य सरकार ने राहत की कवायद शुरू...

बस्तर में सुरक्षा घटाने पर सियासत गरम : सांसद...

जगदलपुर। बस्तर में जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला : कोर्ट ने...

बिलासपुर। शहर के चर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला-सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मामले में आरोपी बनाए गए सभी 22 लोगों को...

शिवपुर चरचा में सड़क को लेकर बड़ा आंदोलन :...

कोरिया। चरचा-कटगोडी सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिवपुर चरचा में आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को चरचा बचाओ मंच के आह्वान...