दुर्ग में प्रसिद्ध भागवत कथाकार देवी चित्रलेखा का MLA वोरा ने किया स्वागत; कहा- सनातन धर्म सिखाता है एकता एवं समरसता का पाठ; यहां होगा सप्त दिवसीय भागवत कथा का आयोजन… जानिए

दुर्ग। दुर्ग शहरी क्षेत्र में गंज मंडी आयोजित सप्त दिवसीय भागवत कथा के आयोजन में कथाकार प्रसिद्ध संत देवी चित्रलेखा के नगर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने उनका शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में वोरा ने कहा कि, सनातन धर्म का प्रचार प्रसार आवश्यक है। वर्तमान समय मे जिस तरह से सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का कार्य सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है वह निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि, हिन्दू धर्म ने हमेशा ही एकता एवं धार्मिक सदभावना का पकथ पढ़ाया है एवं सामाजिक एकता की शिक्षा दी है। एक जनप्रतिनिधि अथवा सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवारत व्यक्ति बिना किसी भेदभाव एवं राग द्वेष के कार्य करता है। राम के आदर्शों से ही प्रेरणा लेते हुए राम राज की स्थापना की संकल्पना के साथ देश के संविधान का निर्माण किया गया है। जिससे अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने का लगातार प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि, देश एवं प्रदेश की जनता को पुरखों की परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए जहां ईश्वर के प्रति श्रद्धा एवं प्रेम हो वैगन हिंसा का कोई स्थान नहीं। देवी चित्रलेखा का स्वागत कर वोरा ने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी एवं इस तरह के आयोजन शहर में लगातार आयोजित करने आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...