बोरे बासी खाने की अपील करने बाजार में निकले विधायक वोरा, MLA बोले – बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून, तो यह आहार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता हैं, गर्मी के दिनों में बोरे बासी

– 1 मई मजदूर दिवस पर बोरे बासी खाने सीएम की अपील के बाद विधायक व महापौर ने की अपील
-बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून, तो यह आहार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता हैं. गर्मी के दिनों में बोरे बासी:विधायक
– गोंदली के साथ हर घर मे बोरे बासी खाए,अपने खानपान और अपनी संस्कृति विरासत पर हम सबको गर्व है-महापौर

दुर्ग। मजदूरों के आहार का पर्याय बन चुके बोरे बासी मजदूर दिवस पर एक अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। एक मई को श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बधेल ने अपने खान पान की परंपराओं के सम्मान के लिए सभी से बोरे बासी खाने का आग्रह किया।

इस क्रम में आज शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने मजदूर दिवस पर इंद्रिरा मार्केट व महिला समृद्धि बाजार में पहुँचकर नागरिकों से बोरे बासी खाने की अपील की है. विधायक ने कहा कि छ.ग बहुत ही मेहनतकश लोगों का प्रदेश है, उन्होंने ने इसे राज्य की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए कहा कि जब हम कहते हैं बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून, तो यह आहार हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता हैं.

गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है. त्वचा को कोमल बनाये रखता है. वजन संतुलित करने में भी यह राम बाण है. बोरे बासी में सारे पोषक तत्व में मौजूद होते हैं.महापौर ने कहा कि हर छत्तीसगढ़िया के आहार में बोरे बासी की बात करें.

विधायक ने कहा कि हमें हमारी युवा पीढ़ी को अपने आहार और संस्कृति के प्रति गौरव का अहसास कराना बहुत जरूरी है.विधायक अरुण वोरा व महापौर ने अपील की है कि 1 मई को हम सब छत्तीसगढ़िया 1 मई को बोरे बासी के साथ आमा की चटनी, गोंदली के साथ हर घर में बोरे बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व का महसूस होता है ,त्वचा की कोमलता और वजन संतुलित करने में भी यह राम बाण है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...