CG में विधायकों ने किया शपथ ग्रहण: डिप्टी CM अरुण साव ने ली छत्तीसगढ़ी में शपथ, बोले – मैं अरुण साव विधानसभा के सदस्य निर्वाचित होए हावव…

रायपुर। भाजपा सरकार बनने के पश्चात आज छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का पहला सत्र हुआ। आज सभी निर्वाचित विधानसभा सदस्यों ने शपथ लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधानसभा सदस्य होने की शपथ ली।

छत्तीसगढ़िया लाल पटका सिर में बांध कर व गले में लटका कर अरुण साव ने शपथ लेते हुए कहा ‘मैं अरुण साव विधानसभा के सदस्य निर्वाचित होए हावव

ईश्वर के सपथ लेवत हव कि विधि ले स्थापित भारत के संविधान मा सही श्रध्दा अऊ निष्ठा रखिहव।’

विधानसभा में शपथ लेते हुए अरुण साव ने प्रदेश की जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने राज्य की बागडोर सही हाथों में सौंपा है। बीते पांच वर्षों में दिखावे के छत्तीसगढ़ियावाद फैला कर छत्तीसगढ़ को लूटने का जो काम कांग्रेस ने किया है।

साव ने आज शपथ के माध्यम से यह बताने का भी प्रयास किया है कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता,संस्कृति के संवर्धन के साथ छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास पहली प्राथमिकता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...